Breaking Newsबांकाबिहारमुंगेर
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन माथा टेकने पहुंचे तिलडीहा।

शंभूगंज (बांका) – शनिवार को जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन कुमार तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ माथा टेकने तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में लालन सिंह ,विधायक राजीव कुमार सिंह को प्रधान पुजारी श्याम आचार्य सहित अन्य मेढपति सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-पाठ कराया। बाहर निकलने के बाद सांसद ने कार्यकर्त्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि मां तिलडीहा की महिमा अपरंपार है। आस्था के कारण श्रद्धालु दौड़े चले आते हैं। मौके पर एसडीओ अविनाश कुमार, एसडीपीओ बिपिन बिहारी, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, बीडीओ नीतीश कुमार, बीपीआरओ रौनक झा, थानाध्यक्ष मंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थें।