Breaking Newsपटनाबिहार

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा जिला कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा जिला कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

1978 ई. में तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा तथा 1987 एवं 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विकास मित्र के स्वीकृत पद 506 हैं जिसके विरुद्ध कार्यरत विकास मित्र की संख्या 488 है। रिक्त पद 18 है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 23 पद के विरुद्ध 20 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कार्यरत हैं। कार्यालय में 8 क्लर्क एवं 3 अनुसेवी है। कल्याण कार्यालय के तहत 5 विद्यालय हैं। जिलाधिकारी द्वारा कर्मियों के सेवापुस्त / आगत पंजी /निर्गत पंजी /कर्म पुस्तिका/ इंडेक्स रजिस्टर रक्षी पंजी का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य मे प्रगति लाने हेतु उप विकास आयुक्त को सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंता के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला स्थापना के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को सभी कार्यालयों मैं संचिका /अभिलेखों के रखरखाव एवं संधारण हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रिचि पांडे, जिला गोपनीय प्रभारी श्री सुभाष नारायण जिला कल्याण पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *