छपरा में पंखे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच पड़ताल शुरू

छपरा :- छपरा में विवाहिता महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर से बरामद किया गया है। घटना मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव का है। जहां मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था। वही विवाहिता महिला के मायके वालों की सूचना पर पहुंची मशरक थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि विवाहिता महिला के परिजनों ने मृत विवाहिता महिला के पति समेत अन्य पर फासी लगाने का आरोप लगाया। मृत महिला की पहचान बंगरा गांव निवासी रितेश कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई।
वही विवाहिता मृत महिला के भाई अमनौर थाना क्षेत्र के सहादी गांव निवासी राकेश कुमार सिंह पिता रामनरेश सिंह ने बताया कि उसकी बहन रूबी देवी की शादी वर्ष 2017 में मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह से हुई। वही शादी के बाद दहेज में स्क्रारपियो की मांग को लेकर बराबर प्रतारित कर रहे थे। मंगलवार को फोन कर उन्हें बताया गया कि आपकी बहन की मौत हो चुकी है। मौके पर जब वे पहुंचे तों देखा कि बहन का शव पड़ा हुआ है। जिसके गर्दन पर गहरा जख्म हैं और पंखे से फंदा लटका पड़ा है। वही पति समेत सभी परिजन फरार हो गए हैं मौके पर आक्रोशित परिजनों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया और उच्च पुलिस अधिकारी की मांग की।
वही, आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस अधिकारियों के आने की मांग करके शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वही मृत विवाहिता महिला के आक्रोशित परिजनों ने पति के किराए पर दिए सिंह लाइन होटल में आग लगा दिया। अगलगी में लाइन होटल में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मुख्य सड़क पर वाहनों का जाम लग गया।