अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023 में बिहार की पहली मिलेट कॉन्क्लेव 28 फरवरी – 1 मार्च को रमना मैदान स्टेडियम – आरा, भोजपुर में

आरा/भोजपुर :- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंडइंडस्ट्री (PHDCCI) 28 फरवरी और 1 मार्च को रमना मैदान स्टेडियम, आरा, भोजपुर में मिलेट प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। बिहार मिलेट प्रदर्शनीऔर सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री – पशुपति कुमार पारस करेंगे। अन्य आसन्न अतिथियों में विवेक कुमार सिंह – विकास आयुक्त, बिहार और राज कुमार – जिलाधिकारी भोजपुर शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मुख्य रूप से भारत द्वारा प्रस्तावित और 70 से अधिक देशों द्वारा समर्थित एक संकल्प को अपनाया है, जिसमें 2023 को मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है। भारत सालाना लगभग 16 मिलियन मीट्रिक टन मोटे अनाज का उत्पादन करता है, पोषण के पावर हाउस के रूप में जाने वाले इन सुपर फूड्स को मान्यता देने के लिए, यह सम्मेलन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, भारत सरकार और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री राष्ट्रिय अयोद्योगिक संगठनके द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
मिलेट सम्मेलन सह प्रदर्शनी पहला मोटा अनाज कार्यक्रम है जो मिलेट अर्थात मोटा अनाज 2023 के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के दौरान राज्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में हितधारक शामिल होंगे जो इस सेक्टर के लिए काम कर रहे हैं। यह सम्मेलन सह प्रदर्शनी खाद्य उद्योग के नेताओं, स्वसहायता समूह, कृषि वैज्ञानिकों, उन्नतकिसानों, संगठित कृषि संगठन, उद्योगों, सरकारी नीति निर्माताओं, निजी क्षेत्र और गैर सरकारी संगठनों को चर्चा करने और सफलताओं पर अपने अनुभव साझा करने और पोषण के लिए चुनौतियों पर विचार करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में नवाचार, विपणन क्षमता और स्वाद पर विशेषज्ञों द्वारा अलग अलग सत्र में प्रतिभागियों को सम्बोधित किया जायेगा।



