Breaking NewsPatnaखेलपटनाबिहार

बिहार की बेटी अंशिका कुमारी का सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन।

राजीव रंजन

पटना- बिहार की प्रतिभाशाली तीरंदाज अंशिका कुमारी का चयन आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में किया गया है। इस उपलब्धि पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
अंशिका भारतीय तीरंदाजी टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजोत कौर जैसी प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ शामिल होकर न केवल बिहार का मान बढ़ा रही हैं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा भी बढ़ा रही हैं।
उनके इस चयन से बिहार के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे राज्य में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह और भी बढ़ेगा। अंशिका की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सही मेहनत और समर्पण से हर बाधा को पार किया जा सकता है।
बिहारवासियों के लिए यह पल अत्यंत गौरवशाली है और सभी को उम्मीद है कि अंशिका विश्व कप में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगी।

Related Articles