पटना के शास्त्रीनगर में कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पति जल कर खाक


पटना :- राजधानी पटना में गुरुवार की रात अचानक पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र पिलर नंबर 73 के सामने एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे कबाड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी भयावह हो गई थी की आसपास के कई मकान आग की चपेट में आ गए और कई एसी और खिड़कियां दरवाजे आग से पुरी तरह जलकर राख हो गई। वही स्थानीय ओर पुलिस के मदद से घण्टो आग बुझाने लगी हालांकि आग लगने का कारण पता नही चल पाया है कई दमकल की गाड़ियां मोके पर पहुच कर आग पर काबू पाया लाखो लाखो का नुकसान बताया जा रहा है कि को कोई हताहत की सूचना नही पुलिस जांच में जुटी।

वही, अपार्टमैंट में रहने वालों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद लगभग 2 दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां सूचना मिलने पर पहुंचे और करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि हजारों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है



