Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना के दीघा में लगी भीषण आग, 40 झोपड़ियां जलकर राख; मौके पर मची अफरा-तफरी

पटना :- बड़ी खबर राजधानी पटना से है। जहां दीघा रोड स्थित नाला के किनारे आग लगने के बाद 40 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। जिसके बाद 200 से ज्यागा लोगों का आशियाना छिन गया है। यहां आशियाना दीघा रोड नाला के किनारे बनी झोपड़ियों में गुरुवार की दोपहर आग लग गई जिसके बाद एक एक कर 40 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम जबतक मौके पर पहुंची तब तक झोपड़ियां जलकर खाक हो गई थी। तब वहां केवल राख और मलबा बचा हुआ था। आग लगने की सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंची। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर आशियाना दीघा रोड नाला के नजदीक अचानक बिजली के शार्ट सर्किट लगने से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट तेज होती गई और आसपास के सभी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही वहां झोपड़ी वालों के बीच भगदड़ मच गई लोग अपने अपने सामानों को बचाने के लिए इधर उधर लेकर भागते नजर आए। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के लगभग 2 घंटे बाद अग्निशमन की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया । इस बीच आसपास की लगभग 40 से अधिक झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई।

इस मामले को लेकर राजीव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 40 से अधिक झोपड़ियों में लगभग 250 से अधिक लोगों का आशियाना था जो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *