Breaking Newsदेशपटनाबिहार
IG विकास वैभव और DIG विनोद कुमार पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर, DG शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताया था


PATNA : बिहार होमगार्ड के डीजी शोभा अहोटकर और आईजी विकास वैभव के बीच विवाद को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा का विषय बना था इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर किए। वही आईजी विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसके बाद गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड आईजी के पद से हटा दिया है। वहीं DG शोभा अहोटकर से परेशान डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने होमगार्ड IG और DIG को को हटा दिया है। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव और डीआईजी विनोद कुमार को वहां से हटाते हुए दोनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय बुला लिए गए हैं. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।।



