पटना जंक्शन पर सक्रिय है महिला लुटेरी गैंग, पुलिस ने पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी में महिला लुटेरी गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,पटना जंकशन और महावीर मंदिर वाले भीड़ भार वाली जगहों पर इस गिरोह के सदस्य घटनाओ को अंजाम देकर आसानी से चम्पत हो जाते, भीड़ में इन शातिर महिला चोरों पर कोई ज़रा भी संदेह नहीं करता,लिहाजा इस गैंग की महिला सदस्यों ने अपने साथ गोद में बच्चे और छोटी बच्चियों को ढाल बना घटनाओ को अंजाम देती थी।
वही, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना रेलवे स्टेशन और महावीर मंदिर के पास का है जहाँ ये शातिर महिलाएं लगातार एक महीने से इन जगहों पर लोगो का कीमती मोबाईल ,पर्स, चेन चोरी की वारदात कर फरार हो जाती ,कोतवाली थाना ने लगातार मिली शिकायतों पर घटना स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसमे इन शातिर महिलाओ की पहचान हुई वही पुलिस ने गुरूवार को इस गिरोह के पांच महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है सभी शातिर महिलाऐं उत्तर प्रदेश की चिंता देवी ,पूजा देवी ,रेणु देवी ,शोभा देवी और शारदा देवी की रूप में पहचान की गई है पूछताछ में शातिर चोर गैंग की महिलाओ ने बतलाया की ये लगभग एक महीने से चोरी की घटनाओ को इन जगहों पर अंजाम दे रहे थे, बहरहाल पुलिस की पूछताछ जारी है !



