Breaking Newsदेशपटनाबिहारबेगूसराय

बेगूसराय: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में 12 बोतल शराब बरामद

बेगूसराय :- अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के बोगी जी 5 में सहरसा एएलटीएफ ने एक दर्जन अवैध शराब की बोतल से भरा बैग बरामद किया। हालांकि इस दौरान पुलिस बल को देखकर तस्कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को यह ट्रेन करीब साढ़े बारह बजे बरौनी से बेगूसराय के लिए खुली । तभी एएलटीएफ की टीम बोगियों में चेकिंग करते हुए ईंजन की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच पुलिस बल को जी 5 मे शौचालय के पास एक लावारिस चेकदार बैग दिखा।

वही, फ़ोर्स के द्वारा इसके रखने वाले के बारे में पता किया गया पर कुछ भी पता नहीं चल सका। ट्रेन तबतक बेगूसराय पहुंच चुकी थी। इस बीच एएलटीएफ की टीम ने बैग को उतार कर चेक किया तो उसमें ब्लेंडरस प्राइड ब्रांड की 750 एमएल वाली 12 शराब की बोतल मिली। हवलदार ललित कुमार यादव ने शराब से भरा बैग जीआरपी बेगूसराय को सौंप दिया। शराब बरामदगी के मामले में जीआरपी अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *