Breaking Newsदेशपटनाबिहारबेगूसराय

बेगूसराय में बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी

बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के महेशवाड़ा में बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई, घटना बुधवार की है। दुर्घटना में महेशवाड़ा के बिरजू सिंह की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। जनवितरण प्रणाली विक्रेता आशीष कुमार के गेहूं, चावल की बोरी में अटकने से बस रूकी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दुर्घटना में कुंभी के राम प्रवेश महतो, अलौली थाने के लदौरा के रामचंद्र राय की पत्नी नमूना देवी सहित आधार दर्जन बस सवार यात्री जख्मी हुए।

वही, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बखरी से बेगूसराय की ओर जा रही थी। पावर हाउस के बगल के रास्ते से अचानक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के क्रम में चालक बस पर से नियंत्रण खो दिया तथासामने की चहारदीवारी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सामने केबिन तथा बगल के सीट पर बैठे यात्री चोटिल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *