पटना में स्कूल संचालक के 16 माह के बच्चे का अपहरण, 2 घंटे में पुलिस ने किया बरामद


PATNA : राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल संचालक के 16 माह के बच्चे का अपहरण का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अपहरण के महज 2 घंटे के बाद अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे का नाम शाश्वत है. इस अपहरण मामले में पुलिस ने भाई-बहन को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, अनीता रानी और आदित्य राज रिश्ते में भाई बहन है और अनीता राज ने अपनी बेटी का एडमिशन रामकृष्ण नगर इलाके में एक निजी स्कूल में करवाया था। लेकिन बाद में अनीता राज ने बेटी का नामांकन कटवा लिया और अपने पूरे पैसे की मांग करने लगी। लेकिन स्कूल प्रबंधक ने नियमों का हवाला देते हुए कुछ रुपए रखे और बाकी के पैसे लौटा दिए। उन कुछ रुपयों के लिए अनीता रानी ने साजिश रची और स्कूल प्रबंधक के घर पर अपने भाई के साथ पहुंचकर उसके 16 महीने के बच्चे को अपहरण कर लिया ।
पटना पुलिस का मानना है कि अपराध के मकसद से बच्चे का अपहरण किया गया है। हालांकि 2 घंटे के अंदर इनपुट के आधार पर पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लियागया। फिलहाल आदित्य राज और अनीता रानी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।



