पटना: तेज प्रताप यादव ने पटना जू में जेबरा क्राल का उद्धघाटन किया और हूलोक गिबन केज का शिलान्यास किया


पटना :- बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने विभाग को लेकर काफी सक्रिय हैं। पर्यावरण क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। रविवार को मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में जेबरा क्राल का उद्धघाटन किया और हूलोक गिबन केज का शिलान्यास किया।इस मौके पर मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार तो हमलोगों की नकल कर रही है। जो हमलोग कर रहे हैं, वही वो कर रहे हैं।
वही, तेज प्रताप यादव ने कहा कि वन एवं पर्यावरण विभाग में लगातार काम कर रहे हैं। विभाग मिलने के बाद इसके डेवलपमेंट के लिए बराबर काम कर रहे हैं। इसमें पूरे पर्यावरण विभाग के जितने भी पदाधिकारी और अधिकारी हैं सभी कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है। सभी अच्छे से काम रह रहे हैं। हूलोक गिबन को मैसूर से लाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि वाल्मीकि नगर और पटना जू में तो पहले से सभी एनिमल हैं।
मंत्री तेज प्रताप यादव ने पूरे विधि विधान से पूजा एवं हवन कर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने इलेक्ट्रिकल व्हीकल पर बैठकर पूरे जू का भ्रमण किया। गैंडा, चिंपैंजी, बाघ और शेर के बच्चों के केज के पास जाकर उनका हाल भी जाना साथ ही चिपैंजी को केला भी खिलाया। जू में जानवरों के स्क्रीनिंग को तेज प्रताप ने लोगों को दिखाया। वहीं, पटना जू में आम लोगों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए जानवर लाए जा रहे हैं।



