Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, दो कुख्यात हथियार तस्कर को किया अरेस्ट, भारी मात्रा में कारतूस व हथियार बरामद


पटना : बिहार STF के विशेष टीम के द्वारा खगड़िया जिला पुलिस के सहयोग से सहरसा जिला का दो कुख्यात हथियार तस्कर गिरफ्तार पहला का नाम कुणाल कुमार यादव, पिता धीरेन्द्र प्रसाद यादव, वही दूसरे का नाम प्रभाकर कुमार, पिता लाल बहादुर यादव, दोनों का घर काप, थाना सौर बाजार,जिला सहरसा का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर खगडिया जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

वही आपको बता दे कि बरामदगी देशी पिस्तौल (315 बोर) तीन, वही जिन्दा कारतूस (7.65M.M.)200 राउण्ड वही जिन्दा कारतूस (315M.M) 200 राउण्ड नगद 74000/- हजार रूपया,पाजेरो गाड़ी और मोबाईल दो मोबाइल बरामद किया हैं।

पुलिस को कई मामलों में इन अपराधियों को तलाश थी। बताया जा रहा है की हथियार तस्कर किसी को हथियार की आपूर्ती के फ़िराक में थे। जिसकी भनक एसटीएफ की टीम को लग गयी थी। इसके बाद छापेमारी कर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही STF ने दोनों का अपराधिक इतिहास निकालने में जुट गई।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *