
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के गढ़पुरा-परोड़ा मुख्य सड़क पर मैसना गांव से पश्चिम स्थित स्मारक के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों में मालीपुर का धर्मेंद्र कुमार उसका साला ऐजनी निवासी अमर कुमार, बखरी मक्खाचक के छोटू कुमार तथा एक अन्य बेहोशी की स्थिति में था जो शामिल है।
इसके अलावा भी दो अन्य लोग घायल बताए गए हैं। धर्मेंद्र कुमार, छोटू कुमार तथा एक बेहोशी की अवस्था वाले व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीएचसी में तीनों का प्राथमिक उपचार बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रात में ही अस्पताल भेज दिया गया



