Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना सिविल कोर्ट में सैंटी दीक्षित हत्या मामले में दो आरोपियों ने किया सरेंडर, 24 जनवरी को हुई थी हत्या

पटना :- खबर राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां बीते दिनों मारे गए अपराधी सेंटी दीक्षित की मौत के मामले में आरोपियों बब्लू सहनी और राहुल बंगाली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने दोंनों के खिलाफ सेंटी दीक्षित के हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। ह्त्या मामले के मुख्य अभियुक्तों ने न्युयालय में किया सरेंडर

बता दें कि बीते 24 जनवरी को कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआटोली के आर्यकुमार रोड में महाराणा प्रताप भवन के नजदीक मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने कुख्यात सैंटी दीक्षित को गोलियों से भून डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शुरुआती जांच मेंबब्लू सहनी और राहुल बंगाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस के दबाव के कारण आखिरकार दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सीधे कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *