देशपटनाबिहार

छपरा में कोचिंग से लौट रहे छात्र को बस ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

छपरा :- छपरा में शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वो कोचिंग से लाैट रहा था और इसी दौरान अनियंत्रित बस ने उसे रौंद दिया। छात्र साइकिल समेत बस के साथ करीब 300 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। मृतक छात्र की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव निवासी मंटू कुमार (9) के रूप में की गई। छात्र अपनी बहन के साथ कोचिंग कर अपने घर वापस आ रहा था। तभी तरैया मढ़ौरा मुख्य मार्ग एसएच-73 पर बस ने रौंद दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था वही,घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शीतलपुर सिवान मुख्य मार्ग एसएच 73 पर आवागमन बाधित कर दिया। यातायात बाधित किए जाने के बाद सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में घंटों तक लोग परेशान होते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *