‘गुजरात पेपर लीक कांड’ पर बोले ADG जितेन्द्र गंगवार- ‘बिहार ही नहीं अन्य राज्यों में भी होते रहते हैं पेपर लीक
पटना :- गुजरात क्राइम ब्रांच ने पेपर लीक कांड में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पटना के भास्कर चौधरी समेत बिहार के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लेकिन इस मामले में अभी तक गुजरात पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क नहीं किया है.
ये बताते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र गंगवार ने कहा कि पेपर लीक के मामले सिर्फ बिहार में ही नहीं अन्य दूसरे राज्यों में भी होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब कभी इस तरह के मामले सामने आते हैं तो पुलिस की टीम मिलकर काम करती है। हालांकि उन्होंने गुजरात में हुए पेपर लीक की कोई जानकारी नहीं होने का हवाला दिया।
जितेन्द्र गंगवार ने कहा कि गुजरात में हुए पेपर लीक कांड की जानकारी उन्हें नहीं है। न ही इस मामले में गुजरात की पुलिस ने बिहार की पुलिस कोई संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही गुजरात पुलिस की तरफ से जानकारी दी जाएगी तो उस बारे में बताया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेपर लीक करने वाले शातिरों को बिहार पुलिस बख्शेगी नहीं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
बाइट :- अपर पुलिस महानिदेशक बिहार पुलिस मुख्यालय