Breaking Newsदेशपटनाबिहार

बाढ़ में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

बाढ़ में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

बाढ़ -राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाढ़ नगर इकाई ने ए एन एस कॉलेज के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय कला मंच बिहार प्रांत प्रमुख उमेश कुमार मौजूद थे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सिद्धांतों तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र पुरुष हिदुत्वनिष्ठ स्वामी विवेकानंद ने अपने संवाद से सभ्यता, संस्कृति और समाजिक चेतना की अविरल प्रवाह की धारा को प्रवाहित किया। इसी संवाद की बदौलत उन्होंने सभ्यता संस्कृति और परंपरा का संवर्धन किया था। कार्यक्रम संयोजक कुंदन कुमार ने कहा कि आज के युवाओं के लिए विवेकानंद के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। आज का नौजवान काफी सजग है। उसकी चेतना का स्तर काफी व्यापक है। उसकी उपेक्षा या उससे अपेक्षा करने के बजाय उनके साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद ने इसी संवाद के द्वारा देश ही नहीं विश्व में नई चेतना पैदा की थी। मुरली मनोहर मंजुल तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबली कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक भगवा प्रेमी युवा संन्यासी थे। जिन्होंने अपने संवाद व कर्मठता से देश ही नहीं विदेशों में अपनी पहचान बनाई। भारतीय संस्कृति का प्रसार किया। आज युवा दिवस के अवसर पर देश के सभी युवाओं को स्वामी जी को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, राजू कुमार, शिवानी कुमारी ,श्वेता कुमारी, सोनाली कुमारी, सुहानी कुमारी सुमन कुमारी , संभु कुमार, गौरव कुमार, रुकेश् कुमार, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम गौरव राहुल कुमार, विशाल कुमार, मुकुल कुमार सहित अभाविप के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *