Breaking NewsPoliceभागलपुरमहिला सुरक्षा

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया यात्री जागरूकता अभियान।

सभी जवानों ने यात्रियों को उनके सफल सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।


भागलपुर,
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आरपीएफ द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया।आरपीएफ के सबइंस्पेक्टर पीयूष कुमार,कांस्टेबल लक्ष्मी सिंह,कांस्टेबल एन चक्रवर्ती, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल बी के सिंह की आरपीएफ टीम द्वारा पोस्टर लेकर सभी प्लेटफार्म पर घूम घूम कर लोगों को सावधान रहने, अंजान व्यक्ति से कुछ ना खाने,समान चोरी,पॉकेटमार,बच्चाचोरी गिरोह आदि से सावधान रहने की चेतावनी दी।वही सबइंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने यात्रियों को सचेत रहने का संदेश देते हुए बताया कि आप लोग सावधानी से यात्रा करे।कही कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत निकटतम आरपीएफ कर्मचारी को इसकी जानकारी दे। अगर बच्चा किसी अनजान या संदिग्ध के पास दिखे तो तुरंत इसकी सूचना 139 या निकटतम रेलवे कर्मचारी या आरपीएफ के जवान को दे जिससे किसी का एक बच्चा बच जाएगा। उन्होंने रेलवे लाईन भी ओवरब्रिज से पार करने का निवेदन किया।उन्होंने कहा कि हमलोग हमेशा आप लोगों के सेवा के लिए समर्पित है।आप लोग जागरूक रहे सतर्क रहे और कही आवश्यकता हो तो तुरंत हम लोगों से सहायता ले।वही कांस्टेबल लक्ष्मी सिंह एवं सभी जवानों ने यात्रियों को उनके सफल सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। लोगों ने इस अभियान की खूब तारीफ़ की। सूत्रों के मुताबित रेलवे एवं आरपीएफ द्वारा समय समय पर यात्रियों को सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान चलाए जाते है ताकि सभी यात्रियों में जागरूकता फैले, वे किसी दुर्घटना का शिकार ना हो।
साथ ही आरपीएफ टीम ने महिला रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर 139 नंबर डायल करने की सलाह दी। इसके अलावा स्टेशन पर यात्री सुरक्षा, यात्रियों से संबंधित अपराध,महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण एवं नशाखुरानों के बावत जागरूकता अभियान चलाया। पुरुष यात्रियों को महिला बोगी और सामान्य को दिव्यांग बोगी में सफर नहीं करने,ट्रेन में अथवा रेलवे स्टेशन पर सामान छूटने,रेल यात्रा के दौरान चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ने,सहयात्री के दौरान परेशान अथवा अभद्र व्यवहार करने एवं अपरिचित यात्री द्वारा अनावश्यक रूप से मेल जोन बढ़ाने पर अविलंब 139 नंबर पर डायल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल की सहायता प्राप्त करने की अपील की गई।महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं की रोकथाम के बावत जागरूक किया गया। आरपीएफ कर्मियों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी।
कुणाल भगत।

Related Articles