तिरुपति बालाजी के उत्सव मूर्ति का मुख्यमंत्री ने किया दर्शन पूजन,आप भी करे बिहार जनमत पर सबसे पहले दर्शन।
मुख्यमंत्री पहुंचे योगाश्रम, परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती एवं स्वामी सत्यसंगानन्द सरस्वती ने किया स्वागत।


–
मुंगेर,
स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के मुंगेर पदार्पण के महोत्सव पर श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, खगड़िया के विधायक राजेश वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया एवं तिरुपति बालाजी के उत्सव मूर्ति का दर्शन एवं पूजन किया। आपको बता दे कि उत्तरवाहिनी माँ गंगा की प्रेरणा से श्री स्वामी सत्यानन्द जी 6 मई 1957 को पहली बार एक परिव्राजक संन्यासी के रूप में मुंगेर आए थे। 1963 में श्री स्वामीजी ने मुंगेर में बिहार योग विद्यालय की स्थापना करके योग का बीजारोपण किया।





वर्ष 2026 में, उनहत्तर साल बाद, पहली बार योग नगरी मुंगेर के लोग मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को मना रहे है। 6 मई को पादुका दर्शन परिसर में माँ गंगा के पावन तट पर मुंगेर पदार्पण दिवस का यह प्रथम कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित हो रहा है। इस शुभ अवसर पर भक्तगण भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति का दर्शन कर रहे है।
भगवान तिरुपति बालाजी आज और कल मुंगेर में रहेंगे।
आज मुख्यमंत्री को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् से आए विद्वान आचार्य श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् के समस्त कर्मकाण्ड, पूजा, भागवतसेवा और अन्य धार्मिक कृत्य सम्पन्न कराया।

नगरवासियों के लिए श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् का सीधा प्रसारण कल प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पोलो मैदान में किया जाएगा साथ ही भगवान श्री तिरुपति बालाजी के प्रत्यक्ष दर्शन की व्यवस्था शाम को 4 से 6 बजे तक पोलो मैदान में की गई है।
कार्यक्रम की पूर्वसंध्या पर आज शाम 7 से 8 बजे तक पोलो मैदान में एक आकर्षक ड्रोन शो भी आयोजित किया जा रहा है।
श्री स्वामी सत्यानन्द जी की कृपा से यह दिन बिहार और मुंगेर के लिए ऐतिहासिक है और एक परमपावन दिन के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा – जब भगवान श्री तिरुपति बालाजी बिहार आए और मुंगेर को अपने दिव्य सानिध्य से धन्य किए

कुणाल भगत।



