विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एन एस एस रामधनी भगत डिग्री महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

राजीव रंजन
संग्रामपुर (मुंगेर)/- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एन एस एस की आर.डी.बी.डी महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलू एवं डॉ संजीव कुमार एवं उनकी चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं नियमित जांच के महत्व को समझाना था।



कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव मनोज कुमार भगत, प्रोग्राम ऑफिसर नवल कुमार, प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉली, प्रो. पवन, प्रो. प्रभाकर सिंह, प्रो. खुशबू, प्रो. प्रभात कुमार प्रभाकर, प्रो. प्रभात भगत, प्रो. विपुल सहित सूरज, धनंजय, संतोष कुमार सुमन, कुंदन, प्रहलाद, नीरज, नसीम एवं अजीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक डॉ.नीलू कुमारी एवं डॉ.संजीव कुमार ने विद्यार्थियों की जांच की। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एन एस एस सहयोगी दल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे।



