मुंगेर

विश्व पर्यावरण दिवस पर संग्रामपुर के लोगों ने घर-घर में किया वृक्षारोपण, दिया हरियाली का संदेश।

संग्रामपुर(मुंगेर)/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संग्रामपुर के लोगों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने-अपने घरों में वृक्षारोपण किया। किसी औपचारिक कार्यक्रम के बिना भी लोगों ने व्यक्तिगत प्रयासों से इस दिन को खास बना दिया। गांव के कई लोगों ने अपने आँगन, छतों, खेतों और खाली स्थानों पर आम, अमरूद, नीम, तुलसी, गुलमोहर जैसे पौधे लगाए। खास बात यह रही कि बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय निवासी अमित मालाकार, सुमित मालाकार, सन्नी, प्रेमशंकर पंडित आदि ने बताया कि “प्रकृति से प्रेम सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कर्मों से साबित होता है। हम हर साल पर्यावरण दिवस पर घर में पौधा लगाते हैं और उसकी देखभाल भी करते हैं।”

वहीं गाँव की महिलाओं ने भी तुलसी व औषधीय पौधे लगाकर घरेलू आंगनों को हरा-भरा किया, वहीं युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपने वृक्षारोपण की तस्वीरें साझा कर दूसरों को प्रेरित किया। यह उदाहरण है कि सामूहिक सोच और व्यक्तिगत संकल्प मिलकर भी पर्यावरण की दिशा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर संग्रामपुर के लोगों ने यह दिखा दिया कि हरियाली सिर्फ अभियान से नहीं, बल्कि भावना से आती है।

Related Articles