डिप्टी सीएम सम्राट, सीएम की प्रगति यात्रा की समीक्षा को लेकर चार जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक।

मनोज खिरहरी
हवेली खड़गपुर(मुंगेर)/- सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी गुरुवार को 02.25 बजे हेलीकॉप्टर से नगर के आरएसके उच्च विद्यालय पहुंचे। निर्धारित समय से 1 घंटा 10 मिनट विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम और मंत्री विजय कुमार चौधरी नगर के संत टोला स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई समेत विभिन्न जिला के जिलाधिकारी और विभिन्न विभाग के संबंधित विभाग के अधिकारियों और मुख्य अभियंताओं के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रगति यात्रा में किए गए घोषणाओं के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछले दिनों मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान इन क्षेत्रों में विकास कार्य को लेकर किए गए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यान्वयन से जुड़े तमाम बिंदुओं पर समीक्षा के साथ इसके अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा में इस क्षेत्र के विकास के लिए जो सपना देखा है। उसी की समीक्षा की गई। उन्होंने सिंचाई से जुड़े बडुआ जलाशय योजना, हवेली खड़गपुर झील और जमुई जिले की सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर तक फोर लेन के लिए भी समीक्षा के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने डिप्टी सीएम, जलसंसाधन मंत्री, प्रधान सचिव समेत विभाग के अपर सचिव का बैठक के पूर्व अभिनंदन किया। बैठक मे मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, प्रधान सचिव भूमि सुधार वंदना प्रेयसी, संतोष कुमार मल्ल समेत विभाग के अपर मुख्य सचिव, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद, डीडीसी, एसडीएम राजीव रौशन, बीडीओ प्रियंका कुमारी, प्रभारी सीओ उमेश शर्मा, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह एनएचआई, वन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, सिंचाई विभाग, मनरेगा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और मुख्य अभियंता मौजूद थे। इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री के खड़गपुर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं हैलीपेड के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, रविन्द्र सिंह कल्लू, अंबरीश चंद्र सिंह, रजनीश झा, व्यास कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा, शंभू केशरी, गोरेलाल मंडल आदि एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।



