Breaking Newsबांकाबिहारराजनीति

नगर पंचायत की बैठक में असंतुष्ट पार्षदों ने जताई नाराजगी।

जवाब नहीं मिलने पर पार्षदों ने नाराजगी का इजहार किया।

बौसी ( बांका),
सोमवार नगर पंचायत की बैठक आयोजित की गयी जो काफी हंगामेदार रही। इस बैठक में विकास के विषय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्षदों ने नाराजगी का इजहार किया। इस दौरान कार्यपालक अधिकारी और अध्यक्ष को भी वार्ड पार्षद को जवाब देने में काफी परेशानी आ रही थी। बैठक काफी हंगामा के साथ शुरू ही हुआ। बैठक में शामिल सभी वार्ड पार्षदों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। गर्मी आने वही है पर अब तक लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाया है वहीं वार्ड पार्षद का कहना है कि 15 लाख का योजना का टेंडर किया जाए। वार्ड मेंबर का कहना है कि जब तक सशक्त समिति द्वारा लिए गए फैसले की योजनाओं का विभाग द्वारा आदेश नहीं आता है तो उसकी योजना को रोक दिया जाए। वही अध्यक्ष कोमल भारती का कहना हुआ कि गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को तुरंत देखा जाएगा और दूर किया जाएगा।

Related Articles