Breaking Newsदेशमुंगेरराजनीतिसमाज
नहीं देखा होगा आपने ,सबसे पहले देख ले बिहार का सबसे ऊंचा झंडा, कल तारापुर में फहराया जाएगा।
कल शहीद दिवस के मौके पर तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार के सबसे ऊंचे तिरंगे को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा फहराया जाएगा।


मुंगेर: शहीद दिवस के मौके पर शनिवार को जिले के तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार के सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कल शहीद दिवस के मौके पर तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार के सबसे ऊंचे तिरंगे को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा फहराया जाएगा। यह तिरंगा लगभग सौ फिट से भी ऊंचा तथा तिरंगे की लंबाई 30 फिट तथा चौड़ाई 20 फिट की है, जो पूरे बिहार में अब तक के सबसे ऊंचे तिरंगे के रूप में जाना जाएगा। आईटीसी द्वारा इसका निर्माण कराया गया है जिसको शनिवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही हर्ष की बात है कि बिहार में सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराये जाने का रिकॉर्ड मुंगेर जिला को मिलने वाला है।
कुणाल भगत।



