Breaking Newsबिहारमुंगेर

बाढ़ से प्रशासन चौकन्ना ,रात्रि को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर राहत और बचाव कार्य की निगरानी करते दिखे जिलाधिकारी।

मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सचेत।


मुंगेर ,जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जहां जिला प्रशासन रविवार को पूरे दिन राहत और बचाव के लिए लगी रही वहीं जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह स्वयं भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर राहत और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। रविवार की देर रात जिलाधिकारी जमालपुर और बरियारपुर अंचल के विभिन्न राहत शिविरों में जा कर बाढ़ पीड़ितों से मिले और जिन्हें राहत सामग्री नहीं मिल सकी थी, उन्होंने स्वयं उनके बीच राहत सामग्री वितरित किया। लगभग 300 बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलिथीन सीट का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि देर रात भी उनके एवं पूरी जिला प्रशासन टीम द्वारा विभिन्न राहत शिविरों में जा कर बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनके बीच प्लास्टिक और सुखा अनाज सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि गंगा का जल स्तर अब स्थिर हो कर घटना प्रारंभ हो गया है। अनुमान है कि सोमवार सुबह से गंगा के जल स्तर में और भी कमी आयेगी। फिलहाल जिला प्रशासन पूरी तत्परता और सजगता के साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत और बचाव कार्य में लगी है।
कुणाल भगत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *