मंडल कारा मुंगेर में एसडीएम व एसडीपीओ ने की छापेमारी।

लाल मोहन महाराज -:

मुंगेर/ 20 जून को एक सजायाफ्ता कैदी पर हुए जानलेवा हमले की जांच पड़ताल की मुंगेर में वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसडीपीओ राजेश कुमार ने थाना अध्यक्षों सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ,कर्मियों के साथ अचानक मुंगेर जेल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जेल अधीक्षक किरण निधि, कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मुंगेर जेल की छापेमारी भी की। एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जेल का औचक निरीक्षण करना पड़ता है। मुंगेर एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ मैंने जेल का औचक निरीक्षण किया ।साथ ही साथ छापेमारी भी की गई है ।जेल की स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि विगत 20 जून को मंडल कार में 302 के सजायाफ्ता कैदी 30 वर्षीय धीरज कुमार के ऊपर हुए हमले की जांच पड़ताल भी की गई है। बताते चलें कि 20 जून को सजायाफ्ता कैदी 30 वर्षीय धीरज कुमार को भोजन काल के समय दूसरे कैदी कपिल देव मंडल ने ईट से कूच-कूच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था ।
गंभीर रूप से घायल कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया था।।जहां उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण उचित चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।



