
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के छौराही में प्रखंड क्षेत्र में बिजली बिल के बकाएदार व चोरी से बिजली का उपयोग करने वालो के विरुद्ध अभियान से ऐसे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बिजली कंपनी की टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर तीन लोगों पर विद्युत ऊर्जा चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा गढ़पुरा के जेई मनीष कुमार ने बताया कि तीन सदस्यीय छापेमारी का गठन किया गया। इस टीम में संजीव कुमार जूनियर लाइनमैन, मानव बल, रंजीत राम आदि शामिल थे। जेई ने बताया कि तीनों लोग एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली की चोरी करते मिले। छापेमारी दल ने विद्युत चोरी में प्रयुक्त तार को जप्त कर लिया और सुसंगत धाराओं के तहत शेखा टोला निवासी मुकेश सहनी पे घुनीलाल सहनी, राजेश सहनी पेसर सातो सहनी एवं सहदबे साह पेसर मोहर साहब पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।



