
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के गढ़पुरा बाबा हरिगिरि धाम में एक शादी समारोह में कुछ लड़कों के द्वारा शराब के नशे में हथियार लहराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इसी दौरान रात्रि गश्ती में निकली पुलिस हरिगिरि धाम पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लोडेड देशी पिस्तौल के साथ रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव निवासी आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर ली। वहीं एक दूसरे युवक कोरैय गांव निवासी नीतीश कुमार को एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
वही, दोनों युवक को पीएचसी में मेडिकल टेस्ट करा कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने दी। बताया गया है कि ये सभी कोरैय गांव एक लड़की की शादी में भाग लेने हरिगिरि धाम आया था। देर रात बाराती के पहुंचते ही उसमें शामिल कई युवक नशे में धुत हाथ में पिस्तौल लिए लहरा रहा था। पुलिस के पहुंचने पर कई युवक हथियार को छुपा कर वहां से खिसक गया।



