पटना में युवती और युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पटना :- सोशल मीडिया पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कुछ युवक मिलकर एक युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक के बीच सड़क पर पिटाई कर रहे हैं मगर बिहार जनमत पटना इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है और दिनदहाड़े कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति और एक युवक की पिटाई को देखकर लोगों की भीड़ तो जरूर जुट गई पर इस भीड़ में मौजूद किसी ने भी पिट रही युवती और युवक को बचाने की जहमत नहीं उठाई हालांकि वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि मौके पर मौजूद पटना पुलिस के ट्रैफिक सिपाही इन युवकों को रोकने का प्रयास तो जरूर कर रहे हैं बीच सड़क पर एक युवती और एक युवक को पीट रहे कुछ युवक मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मी की बात अनसुना कर बीच सड़क पर ही युवती और युवक की जमकर धुनाई करते नजर आ रहे हैं ।।
सोशल मीडिया पर कुछ घंटे पहले वायरल हो रहा है इस वीडियो की छानबीन जब बिहार जनमत पटना ने शुरू की तो यह वीडियो पटना के आर ब्लॉक पुल का निकला वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि एक युवती और एक ही युवक को सफेद रंग की शर्ट पहने एक युवक ने पुल पर रोका और युवती के स्कूटी में मौजूद बैग को निकाला । वीडियो में दिख रही युवती के स्कूटी से बैग निकाले जाने का विरोध किए जाने पर मौके पर मौजूद सफेद रंग की शर्ट पहने उस युवक ने युवती के साथ हाथापाई शुरू कर दी इसी दौरान बीच सड़क पर मौजूद इस नजारे को देख आसपास जमा लोगों से पुलिस बुलाने की गुहार लगाई हालांकि इसी दौरान r-block पुल के ऊपर मौजूद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गया और वर्दी में ट्रैफिक पुलिस को देख मौके पर मौजूद युवती चिल्लाने लगी और उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि यह युवक उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं है बावजूद उस युवक ने उस युवती का हाथ जबरजस्ती के बीच सड़क पर पकड़े रखा है और मौके पर मौजूद युवक युवती के परिजनों के आने की बातें कह रहा है इसी दौरान एक बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचता है और उसके बाद मौके पर मौजूद दोनों युवक युवती और उस युवती के साथ मौजूद एक युवक की बीच सड़क पर ही सरेराह पिटाई करने लगे इस दौरान मौके पर मौजूद युवती का सर फट गया हालांकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और सड़क से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक और युवती को इन दोनों युवकों से पीटने से बचाया ।।
वही इस वायरल वीडियो साफतौर से दिख रहा है की इस वीडियो में मौजूद ट्रैफिक पुलिस से मौके पर मौजूद लोग सवाल कर रहे हैं कि घंटों से हो रहे बीच पुल की सड़क पर इस जामा के कारण जाम लगा हुआ है कई एंबुलेंस और सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं तो आखिरकार उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाने को क्यों नहीं दी .वाइरल वीडियो में लोगो के सवालों का जवाब देते हुए मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस में लोगों को बताया कि उसने कई बार कोतवाली थाने की पुलिस को टेलीफोन से संपर्क कर इस पूरे मामले की जानकारी दी बावजूद इसके पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे तब जाकर ट्रैफिक कर्मियों ने बीच-बचाव शुरू किया है । हालांकि बिहार जनमत पटना इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता ।।



