Breaking Newsक्राइमबिहारभागलपुर

देख ले सुल्तानगंज पुलिस द्वारा बरामद राइफल, वर्दी एवं नगद रूपया , कुख्यात कनबुच्चा यादव गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।

गिरफ्तार लखन यादव पिता सुधीर यादव, नई सीढ़ीघाट, थाना-सुलतानगंज,भागलपुर का रहनेवाला है।


राजीव मिश्रा,
भागलपुर,पुलिस ने सुलतानगंज थाना अंतर्गत कुख्यात अपराधकर्मी कनबुच्चा यादव के गिरोह के सदस्य को रेगुलर राइफल एवं नगद रूपये के साथ गिरफ्तार किया।वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार रात्रि गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग,हॉट स्पॉट एरिया पर निगरानी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।इसी क्रम में दिनांक 13 दिसम्बर को रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधकर्मी कनबुच्चा यादव गिरोह के सदस्य किसी बड़ी अपराध करने की योजना बना रहे हैं।सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सुलतानगंज थानाध्यक्ष अपने रात्रि गश्ती दल के साथ नई सीढ़ीघाट अवस्थित लखनद यादव के घर विधिवत् छापेमारी की गई।जहाँ से दो रेगुलर राईफल, एक सेट चितकबरा वर्दी, नगद एवं तीन मोबाईल जब्त किया तथा लखन यादव को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में सुलतानगंज थाना कांड सं0-600/24 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।उक्त दोनों राईफलों में से एक राईफल लूटा हुआ है जिसमें से एक व्यक्ति की हत्या तथा दूसरे व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।
लखन यादव हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट (सुलतानगंज थाना कांड सं9-225/16) मामले में जेल जा चुका है। बरामदगी में राईफल 02,चितकबरा वर्दी एक सेट, मोबाईल 03 और नगद ₹2,00,200 को जप्त किया गया। गिरफ्तार लखन यादव पिता सुधीर यादव,नई सीढ़ीघाट, थाना-सुलतानगंज,भागलपुर का रहनेवाला है।छापेमारी दल में पु०उपा० सह थानाध्यक्ष,प्रियरंजन,सुलतानगंज थाना।, पु०अ०नि० प्रमोद कुमार एवं शक्ति पासवान एवं संजय कुमार मंडल, सुलातनगंज थाना,परि० पु०अ०नि० प्रणव प्रकाश ठाकुर, सागर एवं अक्षय कुमार, सुलतानगंज थाना।स०अ०नि० शेषनाथ, सुलतानगंज थाना।म०सि० संगीता कुमारी, प्रीती कुमारी एवं ममता कुमारी,सुलतानगंज थाना शामिल थे।

Related Articles