Breaking NewsGoverrmenceबिहारमुंगेर

विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों के लिए ऋण वितरण शिविर सह समीक्षा बैठक का आयोजन।

- जिलाधिकारी ने कहा युवा जो रोजगार करना चाहते हैं, उद्योग विभाग में अपने कुटीर या लघु उद्योग की योजना से संबंधित आवेदन दे सकते हैं, सरकार देगी ऋण।


मुंगेर,उद्योग विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों के लिए ऋण वितरण शिविर सह समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस क्रम में छह लाभुकों को विभिन्न योजना मद से रोजगार हेतु राशि का चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर उद्योग प्रबंधक सहित उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी व लाभुक उपस्थित थे।


जिलाधिकारी ने कहा कि आज के शिविर मंे पीएमईजीपी योजना के दो पात्र लाभुकों के बीच 47.49 लाख तथा पीएमएफएमई योजना के तहत चार लाभुकों के बीच 26.12 लाख की राशि का चेक वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले के युवा अब पढ लिख कर जहां नौकरी ले रहे हैं, वहीं वैसे युवा जो रोजगार करना चाहते हैं, उद्योग विभाग में अपने कुटीर, लघु उद्योग की योजना से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। विभाग द्वारा सारी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर यथाशीघ्र ही रोजगार अथवा उद्योग के लिए ऋण उपलब्ध करा देती है, जिससे आवेदक अपना रोजगार/उद्योग प्रारंभ कर खुद को आर्थिक रूप से सबल बनाते हुए अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने इस विभाग से लाभान्वित लोगों को भी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए इस योजना की जानकारी देने की अपील की। साथ ही उक्त सभी लाभुकों को रोजगार हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब हर क्षेत्र में युवाओं के लिए खड़ी है। खेल के माध्यम से भी मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नौकरी दी जा रही है, तो वहीं बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से भी लगातार कई युवा अधिकारी बन रहे हैं। इसके अलावे रोजगार हेतु उद्योग विभाग द्वारा भी लगातार ऋण वितरण किया जा रहा है, जो विकसित बिहार में काफी सराहनीय योगदान निभा रही है।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि रोजगार हेतु ऋण लेने के लिए जितने भी आवेदन प्राप्त हों, उसकी सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक आवेदन को ऋण हेतु स्वीकृति प्रदान करें। साथ ही ऋण वितरण हेतु लोगों में जागरूकता लाने का भी निर्देश दिया। जिन बैंकों की ऋण स्वीकृति की गति धीमि पायी गयी, उन्हें उसमें सुधार करने तथा चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया तथा उपस्थित अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को ऋण वितरण करने तथा सफल लोगों की कहानी उनकी जुबानी वीडिया बनाने का भी निर्देश दिया।

Related Articles