Breaking NewsPatnaबिहारमीडिया

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार कमिटी की बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष चर्चा।

राजीव रंजन

पटना/- वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यू.जे.ए.आई) की बिहार कमिटी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को पटना के मंदिरी में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत भाषण प्रदेश महासचिव एवं भारत लाइव के संपादक नमन मिश्रा ने दिया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक ईमानदार एवं निष्पक्ष पत्रकार संगठन से जुड़ सकें। उन्होंने बिहार कमिटी के सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू”, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता जी, बिहार प्रदेश सचिव राजू नारायण पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष कादिर खान, कार्यकारिणी सदस्य जैकी शर्मा, पंकज कुमार, रविकांत सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

अमित सिंह बने डब्ल्यू.जे.ए.आई के ब्रांड एंबेसडर:-

बैठक के दौरान प्रसिद्ध सूफी सिंगर अमित सिंह एमी को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। इस घोषणा के उपरांत संगत-पंगत का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने अपनी शानदार गायकी से समां बांध दिया, वहीं प्रदेश महासचिव नमन मिश्रा ने “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles