Breaking Newsबांका

मधुसूदन के आंगन में बरसा रंग, भक्त हुए निहाल, खेली उत्साह की होली।

मंदार में शुक्रवार को रंग उमंग उत्सव और सद्भाव के उल्लास का पर्व होली परंपरा और संस्कृति के अनूठा मिलन के रूप में मनाया गया। इस पौराणिक होली में मधुसूदन के दरबार में आस्था परंपरा संस्कृति और आपसी भाईचारे का रंग देखने को मिला। भगवान को भक्त नाचते गाते होली के अवसर पर मंदिर से मान सम्मान के साथ संध्या में फगडोल मंदिर पर लेकर आए। उनके चरण वंदन से गुलाल लगाया और सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए एक दूसरे को गुलाल से शराब और किया। आस्था और उमंग के इस उत्सव में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भगवान के जयकारे भी लगाए गए होली के रंग के कारण भगवान का आंगन रंगीन हो गया।

होली पर झूम उठे मधुसूदन भक्त :-

भगवान के होली भजन में भक्त झूमने को मजबूर हो गए। शुक्रवार की देर रात तक यह उत्सव जारी रहा जिसमें हजारों की संख्या में नर नारी युवा बच्चे सब शामिल हुए सभी ने भगवान को गुलाल का बंधन कर आशीर्वाद मांगा भगवान से ऐसी मान्यता है कि भगवान आज के दिन सुख समृद्धि और निरोग होने का आशीर्वाद अपने भक्तों को देते हैं। ब्रज की होली को लेकर मधुसूदन के दरबार का पूरा इलाका जगमग रंगीन रोशनी से इंद्रधनुषी छटा पेश कर रहा था। रंगीन पटाखे से पूरा इलाका खूबसूरत नजर आ रहा था लोगों ने एक दूसरे के माथे पर पगड़ी सजाकर इसको भी को और भी ज्यादा सद्भाव एवं उल्लास पूर्ण बना दिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकस रही।
मंदार परिक्षेत्र में होली को लेकर दो दिनों से लगातार उत्सव जारी है प्रथम दिन धूल खेल के बाद शुक्रवार को होली का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर इसकी बधाई दी। युवाओं की टोली ने गले मोहल्ले में होली क्यों लेकर धूम मचाई और होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। घरों में पारंपरिक मीठे पकवान और एक से बढ़कर एक नमकीन पकवान बनाकर बंधु बांधव और रिश्तेदार के साथ इसका आनंद लिया। होली को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल रहा शनिवार को भी कई जगहों पर होली का पर्व मनाया गया। बच्चों में भी होली का उत्साह बना हुआ था।

Related Articles