Breaking NewsPatnaछपराबिहारमनोरंजनराजगीरहॉकी

जान ले बिहार के किस जगह के है भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह जिन्होंने जितवाया फाइनल।

ये बिहार के बतराहा टोला,बंगरा छपरा के निवासी है।


राजगीर, सब बिहारी लोगो के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे,ये भी बिहारिये है,नाम है हरेंद्र सिंह। ये अभी भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच है।अपनी भारतीय टीम को एशिया हॉकी चैंपियनशिप में जीतवाने के बाद स्टेज पे फोटो खिचवाते वायरल हो रहे है। बिहार में हॉकी का आज तक कोई नेशनल इवेंट नहीं हुआ,वही ये अपने होम ग्राउंड में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर फाइनल में चीन को हरवा कर मैच अपने पाले करवाना ये हर बिहारी के लिए गौरवशाली क्षण है। बिहार के बतराहा टोला,बंगरा छपरा के निवासी हरेंद्र सिंह 1990 के दशक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर भारत को एशियन गेम्स में पदक दिलवा चुके है।फ़्रांस,अमेरिकी नेशनल टीम के कोच रह चुके है और अभी भारतीय महिला टीम के कोच है।कोच रहते इन्होंने पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम को भी कोचिंग दिया है और एशियन गेम्स में भी मेडल दिलवा चुके है।अभी सारण जिला के एकमा निवासी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह अपनी मातृभूमि भारत के नेशनल महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त है।द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित हरेन्द्र सिंह अप्रैल 2021 से ही अमेरिका के पुरूष हॉकी टीम के कोच के रूप में भी नुक्त थे।भारतीय हॉकी टीम के कोच के रूप में 1997 से हरेन्द्र सिंह ने कैरियर की शुरूआत की थी इस दौरान उनके प्रशिक्षण में भारत ने कुल 11 गोल्ड मेडल जीते थे।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हरेंद्र सिंह के ही नेतृत्व में 2018 में ओमान के मस्कट में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद टीम ने भुवनेश्वर में 2018 पुरुष विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया था।पुरुष टीम ने 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी हासिल किया था। बता दे कि भारतीय महिला टीम ने भी 2017 एशिया कप में गोल्ड जीता था।इसके बाद इनके नेतृत्व में भारत ने 2016 पुरुष जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।हरेंद्र सिंह को जूनियर और सीनियर स्तर की राष्ट्रीय टीमों को 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोचिंग का अनुभव है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके मार्गदर्शन में टीमों ने 8 स्वर्ण पांच रजत और 9 कांस्य स्वर्ण पदक जीते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *