Breaking NewsPatnaबिहार

एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी बनी महिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। जिसमें एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी। मैथिली मृणालिनी 3574 वोट प्राप्त कर एनएसयूआई के मनोरंजन कुमार राजा को 603 वोट से शिकस्त दी। इधर पीयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर मैथिली मृणालिनी के जीत दर्ज करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई हवेली खड़गपुर के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। सभी कार्यकर्ताओं ने मैथिली मृणालिनी को अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने की बधाई दिया। एबीवीपी हवेली खड़गपुर के  प्रिंस रतन, सौरभ झा, शुभम केसरी, अंकित जायसवाल, सत्यम निराला, नितेश मिश्रा, राजीव, आर्यन, मोहित, सोनू, पिंकेश, सचिन, शुभम, सुभाष सहित अन्य ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद पर मैथिली मृणालिनी के जीत दर्ज करने पर 13 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद पर पुनः विद्यार्थी परिषद ने परचम लहराया। एबीवीपी के छात्र नेता ने कहा कि पीयू के इतिहास में पहली बार मैथिली मृणालिनी के रूप में पीयू छात्रसंघ को पहली महिला अध्यक्ष मिली। बल्कि विद्यार्थी परिषद पर छात्र-छात्राओं की विश्वास की जीत है।

Related Articles