Breaking Newsदेशपटनाबिहार

सारण: मशरक के राजमिस्त्री की नासिक में सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

सारण :- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के छपिया पुरब टोला गांव निवासी राजमिस्त्री की नासिक के मालेगांव में अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो जाने का मामला मंगलवार को सामने आया। घटना की सूचना मिलने पर छपिया पुरब टोला गांव में कोहराम मच गया। मृतक रुपेश कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष पिता आगर सिंह गांव छपिया पुरब टोला का निवासी है।

वही, मामले में परिजनों ने बताया कि वह पिछ्ले एक हप्ते पहले ही रोजगार के लिए नासिक गया था वही पर मालेगांव में किसी राजमिस्त्री का काम कर रहा था। ड्यूटी से वापस आने के दौरान कास्टीफता मेन रोड पर अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गया। मृतक तीन भाई है। मृतक रूपेश कुमार सिंह की पत्नी माया देवी पुत्र आर्यन एवम पुत्री माही कुमारी एवं रिशिका कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है पत्नी बार बार बेहोश हो जा रही हैं दोनो पुत्री और पुत्र का भी हाल बेहाल हैं

घटना की सूचना पर गांव में मातम छाया हुआ है वही परिजनों और माता पिता में चित्कार मचा हुआ है। घटना की सूचना पर समाजसेवी रामपुजन सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। वही मुखिया प्रतिनिधि व शिक्षक नेता संतोष सिंह ने बताया कि मृतक बेहद ही होनहार युवक था। परिजन घटना की सूचना पर नासिक के मालेगांव शव लाने के लिए छोटा भाई विवेक कुमार सिंह रवाना हो गए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *