Breaking Newsदेशपटनाबिहार

नालन्दा में 6 महीने की अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, स्केच के माध्यम से अपहरण कर्ता ओर बच्चे को पुलिस ने बरामद किया


पटना :- नालंदा में 6 महीने की मासूम बच्ची का अपहरण हुए आज 4 दिन हो गए है। मामला बिन्द प्रखंड अंतर्गत बिन्द बस स्टैंड के पास की है। पुलिस ने संदिग्ध अपहरणकर्ता महिला का एक स्केच जारी किया है। गायब हुई मासूम बच्ची सावित्री देवी एवं चुनचुन बिन्द 06 माह की पुत्री है। बीते गुरुवार को बच्ची की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले की सज्ञान देते हुए एसडीपीओ बिहार शरीफ मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नालंदा पुलिस ने स्केच की मदद से बच्चा चुराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

मामला नालंदा जिले के बिंद थाना अंतर्गत का है। मूंगफली का ठेला लगाने वाली सावित्री देवी के चार-पांच माह के शिशु का अज्ञात महिला ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पीडि़ता सावित्री देवी की स्मृति के आधार पर पोट्रेट स्केच किया गया। इसे साइबर सेनानी ग्रपु समेत इंटरनेट मीडिया ग्रुप में भेजा गया। महज 24 घंटे के अंदर स्केच से मिलती-जुलती महिला की शिनाख्त नालंदा के ही सरमेरा थाना अंतर्गत की गई जिसके बाद छापेमारी कर महिला राखी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत शिशु को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया।

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि उसे बच्चे को पालना था इसलिए उसने उसकी चोरी की थी। फिलहाल अभी महिला से पूछताछ की जा रही है पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। दरअसल बुधवार की शाम बच्चे की मां को झांसा देकर एक महिला उसके बच्चे को लेकर भाग गई थी। इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ बिन्द थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *