बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया


पटना :- बिहार पुलिस दिवस 2023 के अवसर पर गृह विभाग (बिहार) एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिसकर्मियों हेतु पटना सहित पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्यव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किए की पहल अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार की। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक अंशुल अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी पटना में राज्य पुलिस मुख्यालय, पटेल भवन तथा पुलिस अस्पताल, गांधी मैदान में हुआ। राज्य के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों में संबंधित जिले के सिविल सर्जन की देखरेख में इसे कराया गया। इस शिविर के माध्यम से राज्यभर के पुलिसकमियों द्वारा ऐप पर पढ़ें रक्तदान से कुल 3279 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, संबंधित जिले के सरकारी रक्त केन्द्रों को सुपुर्द कर दिया गया।



