पटना में गिरफ्तार अपराधी ने किया सुसाइड की कोशिश, हथकड़ी से गले पर किया वार, NMCH में भर्ती


PATNA : पटना के चौक थाने की पुलिस ने एक जमानत पर छूटे अपराधी कन्हाई कुमार को पकड़ कर थाने में लायी थी। जिसके बाद अपराधी ने सुसाइड करने की कोशिश की, हाथ में लगने बाली हथकड़ी से गले में लगा कर सुसाईड करने की कोशिश की जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।घायल अवस्था में पुलिस ने उसे इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वही, चौक थाने की पुलिस ने इलाज के लिए NMCH भर्ती किया। कैदी की नाम कन्हाई कुमार है। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कन्हाई दास कई कांडों का अपराधी रह चुका है बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई मामलों के वांछित आरोपी कन्हाई दास (30 वर्ष )को सोमवार की देर रात कइमासिको चौक से गिरफ्तार किया था।
चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कन्हाई दास पूर्व के लूट हत्या डकैती सहित कई मामलों का वांछित रहा है। सोमवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाई थी। इसी दौरान कन्हाई कुमार ने हाथ में लगाने वाली हथकड़ी की रस्सी से सुसाइड करने की कोशिश की अभी एनएमसीएच में इलाज चल रहा है कन्हाई कुमार स्वस्थ है।



