Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पटना के गर्दनीबाग में महंगी बिजली को लेकर लोजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन


पटना :- बिहार में बिजली बिल घोटाले के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता पटना के गर्दनीबाग में महाधरणा पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता धरना दे रहे है। इसी बात का लोजपा रामविलास विरोध कर रही है। लोजपा रामविलास इसे लेकर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन पूरे बिहार में करेगी। लोजपा रामविलास की ओर से आज पूरे बिहार में सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली दरों में कटौती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता हुलास पांडेय ने कहा कि पूरे बिहारवासियों के लिए महंगी बिजली गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अन्य राज्यों से ज्यादा बिजली दर बिहार में वसूला जा रहा है। बिहारियों का खून चुसने की वाली मानसिकता पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में सबसे महंगी बिजली है। बिहार के लोगों से बिजली का दर पहले से ज्यादा वसूला जा रहा है। ऊपर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 40% बिजली दर बढ़ाने का फैसला लिया है। यदि ऐसा हुआ तो बिजली का उपयोग करना बहुत महंगा हो जाएगा। पहले से महंगाई की मार झेल रहे बिहार की जनता को और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वही, पार्टी की पूर्व सांसद डा रेणु कुशवाहा का कहना हैं की बिजली की कीमत जरूरत से ज्यादा बढ़ गई है जो बिहार की जनता उठाने में सक्षम नहीं है। इसलिए हम लोग धरना देकर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। अगर सरकार बिजली बिल घटा नहीं सकती तो गद्दी छोड़ दे। वहीं पार्टी की प्रदेश महासचिव हेमलता पासवान का कहना है की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी इसी तरीके से हमेशा धरना पर बैठे रहेंगे। सभी राज्य में सबसे ज्यादा बिहार में बिजली के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। जो स्मार्ट मीटर लगा है उसमे भी घोटाला किया गया है। जिस तरीके से राज्य में सभी चीजों की कीमत बढ़ती जा रही है ऐसे में हम अपने बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *