पटना में फांसी के फंदे पर झूलता मिला किशोर का शव, पुलिस कर रही जांच।

पटना :- पटना में एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्लास 8 में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। जिसके बाद मां और परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मामला पटना में पत्रकार नगर थाना के तहत काली मंदिर रोड का है। सुसाइड करने वाले स्टूडेंट का नाम सक्षम है। यहां किराए के घर में परिवार रह रहा था। पिता झारखंड में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। सक्षम ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया? इस बारे में परिवार को कुछ भी पता नहीं है।
वही परिजनों ने बताया की शनिवार को सक्षम अपने कमरे में था। काफी देर तक कमरे का गेट नहीं खुलने पर मां को कुछ ठीक नहीं लाग। इसके बाद वो कमरे के बाहर से गेट को खटखटाने लगी। सक्षम को आवाज देने लीग। मगर, कमरे के अंदर से उन्हें बेटे ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। इस कारण उन्हें अनहोनी का डर सताने लगा। जिसके बाद परिवार ने पुलिस की मदद ली। पत्रकार नगर थाना को कॉल किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सक्षम के कमरे के गेट को तोड़ा। फिर अंदर जाने पर जो नजारा दिखा, वो हैरान करने वाला था। सक्षम की लाश रेलिंग के हुक में स्टॉल से बनाए फांसी के फंदे में झुलती हुई मिली। बेटे की लाश को देख मां दहाड़ मार कर रोने लगी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 14 साल के किशोर ने किन कारणों से फांसी लगाई या फिर यह उसके खिलाफ कोई षड्यंत्र है इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना के पीछे क्या कारण रहा इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।



