Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

लखीसराय में ज्वेलरी दुकान से 15 लाख की जेवरात चोरी, पहरेदार को चोरों ने पीटा

लखीसराय :- लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मननपुर बाजार इटौन रोड स्थित मनिप्रभा ज्वेलर्स दुकान से बीते रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर तोड़कर दुकान में रखा सभी जेवरात को उड़ा ले गए चोरी की घटना के समय मननपुर बाजार में पहरा देने वाले पहरेदार को भी बेरहमी से पिटाई की। चोरी के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी की। इसमें पहरेदार बाल-बाल बच गए।

वही, मणिप्रभा ज्वेलर्स के मालिक भंडार गांव के विपिन वर्मा के अनुसार चोरी की घटना की जानकारी उन्हें रात करीब 2.30 बजे मिली बाद में वे बाजार आए तो उनके दुकान से चोर फरार हो चुके थे। चोरों ने शटर को गैस कटर मशीन से काट दिया गया और उसमें रखे सोने चांदी का सभी जेवरात उड़ा ले गए। करीब 15 के आभूषण और 2 लाख रुपए नकद चोरी होने की बात बताई है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को गोली का एक खोखा और शराब की बोतल बरामद होने की खबर है पीड़ित के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वालों की संख्या करीब 7 से 8 थी। वे रॉड सहित कई अन्य हथियार से लैस थे पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *