Breaking Newsदेशपटनाबिहारबेगूसराय

बेगूसराय में चोरों ने दुकान का शटर काटकर की लाखों की चोरी

बेगूसराय :- बेगूसराय में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. इसके अलावा चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं इसी कड़ी में एक बार फिर चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना से दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। घटना तेघड थाना क्षेत्र के तेघड मुख्य बाजार की है।

वही, तेघड़ा थाना से महज 1 किलोमीटर दूर मुख्य बाजार स्टेशन रोड के पास जहां विष्णु ग्लास एंड लाइट हाउस के नाम से स्थित दुकान में बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार के मुताबिक चोर रात में चुपके से छत के रास्ते घर में घुसे और गोदरेज तोड़कर उसमें रखे रुपए और आभूषण को लेकर चलते बने। उसके बाद नीचे दुकान में जाकर गल्ला में रखे हुए रुपए एवं अन्य दस्तावेज तथा दुकान की चाबी को भी ले लिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया।

स्थानीय वार्ड पार्षद दीपक राय की मानें तो उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में इस वार्ड में 15 मर्तबा छोटे-मोटे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जबकि आज चोरों ने लाखों रुपए की रकम पर अपना हाथ साफ कर गया. इस चोरी की घटना के बाद जिस दुकान में चोरी हुई है वह आवासीय दुकान है घर में भी सभी लोग डरे-सहमे हुए हैं और इन लोगों ने थाना में आवेदन देकर जान माल की गुहार लगाई है तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *