गर्म मौसम में योग से कैसे रखे अपने को कूल- कूल: स्वामी निरंजनानंद भारत योग यात्रा 2026 में दिल्ली वालों को दे रहे है योग कैप्सूल।
बिहार योग विद्यालय,विश्व योग पीठ और बिहार योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में 'योग साधना सत्र 2026, आध्यात्म में प्रेवश' कार्यक्रम का दिल्ली में हो रहा आयोजन।


दिल्ली, बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ और बिहार योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में’योग साधना सत्र 2026,आध्यात्म में प्रेवश’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।यह योग सत्र /प्रशिक्षण 1,2 और 3 मई को सुबह 6.30 से 8.30 एवं सायं 5 से 7 बजे के सत्र में त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित हो रहा है।
पहले दिन का सत्र बिहार योग विद्यालय के परमाचार्य सर्व श्री स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के पवन उपस्थिति में संपन्न हुआ। सबसे पहले स्वामी जी ने सरल शब्दों में मंत्र साधना के बारे में बताया एवं और उदाहरण देकर समझाया कि कैसे मंत्र शाश्वत है और कैसे उससे लाभ ले सकते है।उन्होंने बताया कि शारीरिक,मानसिक स्वास्थ्य और बुद्धि के प्रसुक्त द्वारो को खोलने एवं जीवन में सामंजस्यता बढ़ाने एवं दुर्गति को हटाने हेतु मंत्र साधना द्वारा लाभ ले सकते है।उन्होंने संकल्प के साथ महामृत्युंजय मंत्र,गायत्री मंत्र एवं दुर्गा जी के बत्तीस नामों का अभ्यास भी करवाया।इसके बाद उन्होंने कई योगाभ्यास कराए जिसमें कई सुक्ष्म,मर्जरी एवं अन्य आसान शामिल थे एवं उनसे होने वाले लाभों को भी बताया, फिर उन्होंने प्राणायाम का भी अभ्यास कराया जिसमें उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम के लाभों को बताते हुए कहा कि कैसे यह प्राणायाम शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है एवं अंत में स्वामी जी ने खुद योग निद्रा का अभ्यास साधकों को कराया।
पहले दिन ही पूरा स्टेडियम योग साधकों से पूरी तरह भर गया था,सत्र के अंत में सभी आए हुए योगाभ्यासियो के चेहरे पर शांति एवं मुस्कुराहट साफ झलक रही थी।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को स्थापित करने वाले पद्म भूषण श्री स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी को खुद योग अभ्यास कराते देख कई लोग मुग्ध हो रहे थे।बिहार योग विद्यालय के वरिष्ठ संन्यासी स्वामी शिवराजानंद सरस्वती इस योग साधना सत्र कार्यक्रम के संयोजक हैं।
जैसा कि कहा जाता है कि बिहार योग केंद्र में लोग स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखते हैं। मुंगेर में भी कई देशों के लोग बिहार योग विद्यालय में योग का प्रशिक्षण लेने आते हैं यह संस्था योग पर रिसर्च भी करती रहती है। बड़े बड़े वैज्ञानिक, डॉक्टर समेत अन्य मशहूर हस्तियां बिहार योग विद्यालय में योग का प्रशिक्षण लेते हैं। आपको बता दे कि दिल्ली में आम जनता के लिए आयोजित योग शिविर में प्रवेश निशुल्क है।बिहार योग विद्यालय के प्रशिक्षकों ने बताया कि आधुनिक युग के योग प्रणेता स्वामी सत्यानंद सरस्वती, स्वामी शिवानंद सरस्वती और स्वामी निरजानंद सरस्वती की प्रेरणा से दिल्ली में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है।
कुणाल भगत।



