तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में फुटबॉल महोत्सव 2026 का आयोजन।
प्रतियोगिता 13 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है।


मुंगेर,
जिला प्रशासन मुंगेर द्वारा युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में ” *फुटबॉल महोत्सव* ” 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 13 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।

यह महोत्सव तारापुर क्षेत्र के सभी 5 प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी पंचायतों से खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए कुल 9 खेल मैदानों का चयन किया गया है, जहाँ विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। दर्शकों की सुविधा एवं खेल के उत्साह को ध्यान में रखते हुए कुछ मैच फ्लडलाइट की रोशनी में भी आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 मार्च 2026 को *शांतिनगर खेल मैदान* में खेला जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

आज टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न मैदानों पर कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें दरियापुर, रमणकावाद पूर्वी, अमैया, मकवा , नोनाजी , मुरादे, धौरी , दीदारगंज, कटियारी तथा बढ़ौनियां सहित कई टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में स्थान बनाया। आज के सभी मैचों के परिणाम संलग्न विवरण में उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।




