

नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया जाने पर बक्सर विधायक के छोटे भाई अनिकेत ने बधाई दी है।
पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा से उमंग देखा जा रहा है। आपको बताते चले कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में बताया गया है कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।पत्र के अनुसार नितिन नबीन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं।वो बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।नितिन नबीन का जन्म मई 1980 में रांची, झारखंड में हुआ।चुनाव आयोग को चुनावी हलफनामे के ज़रिए दी गई जानकारी के अनुसार नितिन नबीन के पिता का नाम नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा है और वो टेलर रोड पटना के निवासी हैं।चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्हें किसी आपराधिक मामले में दोषी साबित नहीं किया गया है।नितिन नबीन ने साल1996 में पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से मैट्रिक और 1998 में दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से इंटर की पढ़ाई पूरी की है।नितिन नबीन ने साल 2006 में राजनीति की शुरुआत की थी।मान सकते हैं कि उन्हें यह विरासत में मिली है।उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा शुरुआती दौर में कई बार बीजेपी से विधायक रहे थे और पिता के निधन के बाद नितिन नबीन उस सीट से जीत रहे हैं।नितिन नबीन साल 2016-19 में बीजेपी युवा मोर्चा के बिहार स्टेट प्रेसिडेंट थे।उन्हें पहली बार नीतीश कुमार की सरकार में साल 2021 में मंत्री बनाया गया था।पार्टी संविधान और नियम में कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका का ज़िक्र नहीं है।ऐसे में माना जा रहा है कि वो नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। नितिन नबीन को फिलहाल कार्यकारी अधयक्ष बनाया गया है, इसके बाद बीजेपी के पास कुछ समय है वो इनकी कार्यशैली और कार्य क्षमता को देखेगी।जनवरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद इन्हें स्थायी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।



