Breaking NewsDevelopmentPatnaपटनाबिहार

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, बिहटा में नए सिविल एनक्लेव का शिलान्यास ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे मौजूद।

राजीव रंजन

पटना/- बिहार की हवाई संपर्क व्यवस्था को नई ऊँचाई देने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत आज हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन एवं बिहटा हवाई अड्डा में नए सिविल एनक्लेव का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने पटना एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल का उद्घाटन फीता काटकर और शिलापट्ट अनावरण कर किया। इसके बाद बिहटा हवाई अड्डे में नये सिविल एनक्लेव की आधारशिला भी रखी गई।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ बिहार के हवाई नेटवर्क को सुदृढ़ करेंगी, जिससे न केवल पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ भी तेज़ होंगी।

नया टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं, बिहटा में सिविल एनक्लेव का निर्माण भविष्य में राजधानी क्षेत्र के लिए वैकल्पिक हवाई सुविधा सुनिश्चित करेगा।

Related Articles