Breaking Newsदिल्लीमुंगेर

दिल्ली में फिर गूंजेगा योग का स्वर: स्वामी निरंजन की उपस्थिति में लगेगा विशेष योग शिविर।

राजीव रंजन

मुंगेर:-दिल्लीवासियों के लिए एक बार फिर योग का महासंगम आयोजित होने जा रहा है। बिहार स्कूल ऑफ योग के तत्वावधान में परमगुरु पद्मभूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती की पावन उपस्थिति में तीन दिवसीय “अध्यात्म में प्रवेश – भारत योग यात्रा” नामक विशेष योग साधना सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9, 10 और 11 मई 2025 को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगा।

यह ऐतिहासिक योग शिविर प्रतिदिन दो सत्रों में संचालित होगा—प्रातः 6:30 से 8:30 बजे तक और सायं 6:00 से 8:00 बजे तक। आयोजकों ने बताया कि इस पवित्र योग यात्रा में भाग लेने के लिए दिल्लीवासियों सहित समस्त योग प्रेमियों को सस्नेह आमंत्रित किया गया है।

यह कार्यक्रम प्रेरक एवं सद्गुरु श्री स्वामी शिवानंद सरस्वती सन्यास शताब्दी वर्ष (1924–2024) और पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यानंद सरस्वती जन्मशताब्दी वर्ष (1923–2023) के पावन उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें बिहार योग विद्यालय, गंगादर्शन, मुंगेर के सन्यासी योग के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य से लोगों को जीवन में सकारात्मकता लाने का मार्ग बताएंगे।

•स्थान और समय:
•स्थान: त्यागराज स्टेडियम, आईएनए मार्केट, नई दिल्ली
•तिथि: 9, 10 और 11 मई 2025
•समय: सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक, शाम 6:00 से 8:00 बजे तक
•प्रवेश द्वार: गेट नंबर 3
•पार्किंग: बेसमेंट में उपलब्ध

•क्या लाना आवश्यक है:
अपनी योगदरी / कंबल / मैट

•कार्यक्रम स्थल पर दोनों सत्रों से कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचें।

•संपर्क सूत्र:
8355828101, 9891428646, 8920441957, 9899999108

कोरोना काल के बाद दिल्ली जैसे महानगर में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखना एक चुनौती बन चुका है। ऐसे में बिहार योग विद्यालय का यह प्रयास न केवल जीवन में नई ऊर्जा और संतुलन लाएगा, बल्कि आध्यात्मिक उन्नयन का भी मार्ग प्रशस्त करेगा।

•भाग लेने हेतु पंजीकरण:
यह कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर गूगल फॉर्म भर सकते हैं:
https://forms.gle/7vDYuydRnTrcob5x8

Related Articles